sajjano...Maths k handwritten/class notes kis teacher k ACHHE hai......mujhe que. solve krne mein tym jyada lg rha hai....or is video ko dekhne k baad aisa lga ki.....mai to comptition me hi nhi hu.......to lgta hai ACHHE cncept build krne chahiye..... to help kro.....yrr...... https://youtu.be/wvYSqrW_9BE
is anybody facing problem while making representation....? i am getting technical error and not redirected to the challange page... though account is being debited... tried it 3-4 times.. plz help..
9th m area ko equal Kiya hai to √16a^2-(bC)^2=ad mila agge Kya hoga
Which is the best book for learning concepts of arithmetic portion?
Is Arithmetic for general competition by Neetu Singh worth to refer?
Please guide
19th August -3rd Shift ...any wrong question or to be represented ?
16?
Divide 3629 into two prime factors.... I have ans... But how to crack it?
Bhaiyo koi bata do ki T3 me bhi scribe milega ? I am OH. Celebral palsy, writing affected.
By Sandeep Beniwal
मुझे तो खबर भी न थी की कौन-कौन साथ दौड़ रहा है मेरे,
पहुंचा मंजिल पर तो पता चला की एक लम्बा कारवां मेरे पीछे था।
SSC CGL 2015 pre में फेल होने के बाद ठान लिया की करना है तो सिर्फ SSC CGL 2016
फिर ना धूप देखी ना छांव, ना बारिश देखी ना तूफान, ना PG देखी ना खाना, बस अब तो CGL 2016 करके ही है घर जाना l
दोस्तों, बहुत अच्छे से तैयारी शुरू कर दी, मॉक टेस्ट में भी ठीक-ठाक नंबर आने शुरू हो गए और तभी आ गया CGL 2016 का pre, और उम्मीदों के प्रतिकूल मेरा pre अच्छा नहीं हुआ l अपनी इस असफलता पर मैंने दोस्तों को रसगुल्ले खिलाए , लेकिन मैं असफल नहीं हुआ था, बस मेरी आगे की यात्रा और ज्यादा रोमांचक तथा परेशानियों से भरी हुई हो गई थी जिसके बिना मुझे किसी काम को करने में मजा भी नहीं आता है | चलिए देखते हैं आगे क्या हुआ
जिस दिन CGL 2016 की Answer Key आई थी मैं बहुत disappointed था लेकिन उस disappointment को मैंने कभी frustration में नहीं बदलने दिया l
मैंने किसी से भी उस का स्कोर नही पूछा क्योंकि मेरा competition खुद से था किसी और से नहीं, मुझे सुधार खुद में करना था किसी और में नहीं, मुझे बुराई खुद में देखनी थी किसी और में नहीं l लेकिन आज के जमाने में किसी दूसरे का दुख उसी के मुंह से सुनने में और अपनी अच्छाई अपनी ही जुबान से सुनाने में जो खुशी मिलती है वह बयां नहीं की जा सकती l जो भी मुझसे मिलता, मुझे मेरे नंबर पूछता और मुफ्त सलाह देता कि कम है l और हैरानी की बात तो यह होती कि मेरे ना पूछने पर भी वह बातों ही बातों में अपने नंबर मुझे बता देता जो कि मुझसे कहीं ज्यादा होते | लेकिन इन सब बातों से मैं घबराने वाला नहीं था, मुझे खुद पर भरोसा था | दो लाइने मैं अक्सर गुनगुनाया करता था जो इस प्रकार है---''पंख तू ले ले, मुझे बस हौसला दे दे और फिर आंधी और तूफानों को मेरा पता दे दे''
जोड़ तोड़ कर 143.5 बने थे pre में, cut off से बस 6.5 नंबर ऊपर, यह सोच कर mains की तैयारी करता रहा कि 10000 के आसपास rank तो होगी ही चलो mains में कवर कर लूंगा l लेकिन जब पिटारा खुला तो यार 50000 वें नंबर के आसपास बैठा था
घबराया फिर भी नहीं यह सोचा कि क्या मैं past में जाकर कुछ कर सकता हूं, नहीं ना और future में ? जवाब आया --''क्यों नहीं'' फिर क्या था- ठंडे दिमाग से बस अपनी तैयारी जारी रखी, ज्यादा नहीं सोचा कि क्या होगा और क्या नहीं होगा बस अपनी धुन में लगा रहा l Mains से पहले हर दिन में कम से कम एक बार तो महसूस हो ही जाता था कि यार नंबर कम आए है और अगर नहीं होता तो महसूस करवाने वाले क्या कम थे
कभी-कभी लगता यार 2017 की तैयारी कर ले इस बार तो कुछ मिलने वाला है नहीं, ज्यादा से ज्यादा 50000 से छलांग लगाकर 25,000 पर आ जाएगा उससे ज्यादा 20,000 पर और बजरंगबली की कृपा रही तो 15,000 पर आने के 1-2% chance बन सकते हैं l लेकिन यह जाट अड़ियल था, पीछे हटना आज तक नहीं सीखा l बस करना है तो करना है, बीच में कोई भी आए हटा दूंगा l WhatsApp 1 साल से बंद ही थी, Facebook से भी नाता तोड़ लिया और iPhone जी को अलमारी में बंद करके रख दिया l कोई कहता है मोबाइल कौन सा पढ़ाई में बाधा बनता है, भाई, मेरे लिए तो बनता है तुम्हारे लिए नहीं बनता होगा l याद रखिए आपका व्यर्थ किया हुआ वह आधा घंटा, आधा घंटा नहीं है, आपकी कीमती 1800 सेकंड है जिसमें आप Maths के 40 सवाल, English language के 100 error या फिर एक चौथाई मॉक टेस्ट कर सकते हो (I really mean it)
बहरहाल वह दिन आया जब Mains देने जयपुर गया l सुबह सुबह अपने आप को एग्जाम से पहले ENERGY देने के लिए गाजर( जिसकी सुगंध मुझे आज भी याद है खेत से ताजा-ताजा लाई हुई थी) के दो बड़े गिलास जूस के पिए, जिसका परिणाम यह हुआ कि मुझे Maths के पेपर से पहले तीन बार वॉशरूम जाना पड़ा, तीसरी बार 9:45 am पर गया जबकि पेपर 10:00 am पर शुरू होना था l उस समय भी मेरी lab में मौजूद सारे बच्चे मेरी तरफ देख रहे थे (उस टाइम करने को कुछ और होता भी नहीं है ) पर पता नहीं क्यों मुझे हाथ रुमाल से पूंछते देखकर कुछ अजीब सी शकल भी बना रहे थे फिर मैंने ज्यादा नोट नहीं किया और अपने आप को concentrate किया, आंखें बंद करके 10 मिनट के लिए सो गया l Invigilator हैरान था, उसने मेरे कंधे पर हाथ मार कर मुझे उठाया और कहा भाई mains देने ही आया है ना मैं मुस्कुराया और प्यार से सहमति जताते हुए हां में जवाब दिया l शायद उसे भी मेरा हौसला देखकर एकदम से हैरानी हुई l
मैथ्स अच्छे लेवल का था, मैं सवाल करता गया जब अंतिम 20 मिनट बचे थे तो मेरे 27 सवाल बचे थे मैंने आपा नहीं खोया, शांति से काम लिया और अपने दिमाग का संतुलन रखते हुए, बचे हुए 20 मिनट में 22 सवाल कर डाले l
Total attempts-95
मेरे दोस्त ने सलाह दी कि भाई केले खा ले सही हो जाएगा, पौंने 3 घंटे का gap था मैंने एक घंटा खाने-पीने में निकाल दिया और यकीन मानो फिर वहीं कॉलेज के सामने की कैंटीन में कुर्सी पर ही लगभग 45 मिनट के लिए जी भर के सोया, मेरा दोस्त बोलता यार तेरा mains का पेपर है और तु घोड़े बेच कर सो रहा है l मैंने कहा जागने से पेपर अच्छा होता है क्या ?
तैयारी अच्छी की थी, खुद पर पूरा विश्वास था, ठंडे दिमाग से English language का एग्जाम भी दे दिया और एक लंबी चैन की सांस ली l
जब mains की rank आई तो मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं थी क्योंकि मैं यह deserve करता था l
Mains rank--88
Overall new rank--838
Maths-184.5 (92 correct, 3 incorrect, and 1 question had no correct answer that I hadn't attempted)
Eng.Lang.-161.25
Roll no-2201150629
Mains के लिए मैंने अपने टीचर द्वारा पढ़ाए हुए क्लास नोट्स इतनी बार रिवाइज किए है कि मुझे खुद ही याद नहीं है कि मैंने उन्हें कितनी बार किए है l किरन चैप्टर वाइज के अलावा मैंने कोई मैथ की बुक नहीं पढ़ी, हां इंग्लिश लैंग्वेज के लिए कुछ किताबें जरूर पढ़ी | हफ्ते में दो मैथ्स और दो इंग्लिश लैंग्वेज के मॉक टेस्ट दिए और उन्हें बारीकी से जांचा, जिस भी चैप्टर में मुझे प्रॉब्लम आई, उसे हल किया और इस तरह नंबरों में सुधार होता गया l
अब बारी descriptive की थी, यहां मेहनत के साथ थोड़ा luck भी चलता है, जैसे मेरा चला l
Yes, I deserved a well 60+ but I never hoped of getting 80 with AIR 6 in descriptive and thereby finishing this adventurous and beautiful journey of SSC CGL 2016 with final AIR 175. I'll be a proud officer to serve the Government of India as an Income tax inspector. Jai Hind
Never lose hope.
Again remember, you can do anything you wish to do, just believe in yourself and work hard in right direction I'm an example before you, there was someone else before me and now you can set an another example before others...All the best
My pre rank- around 50000
Upto mains rank- 838 (AIR 88 in mains)
Final rank- 175 (AIR 6 in descriptive)
दोस्तों मैं यह मानता हूं कि लगातार परिश्रम और खुद पर विश्वास आपको किसी भी क्षेत्र में सफलता दिला सकता है इसलिए कोई कुछ भी कहे आप कभी हार न माने अब बस आप अपनी मनचाही पोस्ट के लिए खूब मेहनत करें और दिखा दे कि आप यह कर सकते हो, हां आप यह कर सकते हो
confirm karna kya hona chahea answer
isko bhi
guys, help, what to mention in reason if none of the answer is given??
Write answer in English language. Any solution to this problem?
Anyone who had paper on 10th august 2nd shift nr region Reply
100 rs cut gaye. without special characters bol raha hai. Kuch help kar do jisne bhi kiya hai representation
Capital letters use nahi karna hai kya?
Bhai koi wo marks calculate karne wala script paste kar do.
Best mock tests for tier 2??
how to write + and = without special character??
Do it puys