I think those e/m candidates getting +10 MARKS from 2016 cutoff in their respective categories more chance to get qualify in paper 1 .. they must prepare for paper 2..
"SSC में भ्रष्टाचार, CBI जांच की मंजूरी के बाद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी
BHEL Daily News 13 Mar. 2018 09:03
नई दिल्ली
‘मैं 40 लाख नहीं दे सकता, Sorry SSC’, ‘मैं पढ़ा-लिखा मेहनती बेरोजगार भिखारी हूं’, ऐसे कई पोस्टर्स के साथ सोमवार को एसएससी स्टूडेंट्स ने अपना दर्द लोगों के सामने रखा। इन स्टूडेंट्स का कहना है कि हमारे खिलाफ गलत प्रचार किया जा रहा है कि सीबीआई जांच की मांग पूरी होने के बावजूद हम पॉलिटिक्स कर रहे हैं। मगर हम ऐसा मानने वालों से कहना चाहते हैं कि एक बार सीजीओ कॉम्प्लेक्स आएं, हमसे बात करें और जानें कि यह सिस्टम कैसे और कितना करप्ट है। स्टूडेंट्स ने सोमवार को नए सिरे से कई पोस्टर्स बनाकर लोगों को बताने की कोशिश की कि आखिर घपलेबाजी कहां कहां है। सोमवार को एसएससी बिल्डिंग के पास स्टूडेंट्स की तादाद भी बढ़ती गई। तेज धूप के बावजूद स्टूडेंट्स आते रहे और नारे गूंजते रहे।
दिल्ली की गर्मी अपना असर दिखाने लगी है, मगर इस तेज धूप में खुले आसामान के नीचे एसएससी स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट जारी है। 14वें दिन भी इन कैंडिडेट्स की नाराजगी और बेबसी सीजीओ कॉम्प्लेक्स के बाहर जमी रही। पिछले वीकेंड के मुकाबले सोमवार को कैंडिडेट्स की संख्या भी बढ़ी। एनसीआर के अलावा हरियाणा, यूपी के कुछ इलाकों से भी स्टूडेंट्स यहां पहुंचे। इन्होंने पुलिस बैरिकेड्स पर एक पोस्टर एग्जिबिशन लगाकर एसएससी के सिस्टम को बयान किया। पहले दिन से इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बने हरियाणा के संतोष कुमार कहते हैं, मेरे पिता चौकीदार हैं और वो इस जॉब के लिए मुझे 30 लाख रुपये नहीं दे सकते।
एसएससी की सीट धड़ल्ले से बेची जा रही है, मगर शिकायतों के बावजूद कमिशन एक्शन नहीं ले रही। इसकी क्या वजह है? क्या इसकी जांच नहीं होनी चाहिए? वजीराबाद में रहने वाले अनुराग का कहना है, सुनना तो दूर, हमारी दरियां हटा दी गईं, टॉइलट बंद कर दिए गए, बीच-बीच में कोई पु��