
CG गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ |2 Rs./KG गोबर सरकार को बेचें | आवेदन, रजिस्ट्रेशन कैसे करें
https://www.policeresults.com/cg-godhan-nyay-yojana/
Godhan Nyay Yojana Chhattisgarh के लाभ- इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य के गाय पालने वाले पशुपालको /किसानो को प्रदान किया जायेगा।
- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत पशुपालक किसानो से उनके दूधिया पशु के गोबर को खरीदने का कार्य किया जायेगा।
- छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालको से ख़रीदे जाने वाला गाय का गोबर का इस्तेमाल वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने में किया जायेगा।
- सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के जरिेए किसानों और पशु पालन करने वाले लोगों की आय में तो वृद्धि होगी।
- राज्य में किसानो और पशु पालन करने वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
- इस योजना को ज्यादा से ज्यादा गांव और शहरों में भविष्य में चलाया जायेगा।
- Godhan Nyay Yojana Chhattisgarh को दो चरण में चलाया जाएगा, जिसमें पहले चरण में राज्य के 2240 गोशालाओं को जोड़ा जाएगा, फिर कुछ ही दिनों में 2800 गठनों का निर्माण होने के बाद दूसरे चरण में भी गोबर खरीदा जाएगा।
- सरकार द्वारा इस योजना के ज़रिये 2 रूपये प्रतिकिलो की दर से गाय का गोबर ख़रीदा जायेगा।
- इस योजना के माध्यम से सरकार 21 जुलाई 2020 को पहली बार गोबर खरदीने की शुरआत करेगी।
- आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के तहत केवल राज्य के गाय पशुपालको को ही पात्र माना जायेगा।
- बड़े जमींदारों व्यापारियों को उनकी समृद्धता के आधार पर इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पशुओ से सम्बंधित जानकारी
- पासपोर्ट साइज फोटो
